अंपायर ने बॉल नहीं बदली तो पंत भड़के

Date:

नई दिल्ली, हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 96 रन की बढ़त हासिल कर ली है। रविवार को इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर ऑलआउट हुई। भारत को इस आधार पर 6 रन की बढ़त मिली।

अंपायर ने बॉल नहीं बदली तो पंत ने गुस्से में बॉल दूसरी तरफ फेंकी। बुमराह SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन बॉलर बने। उन्होंने विदेश में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने के मामले में कपिल देव की भी बराबरी की। हैरी ब्रूक को 3 जीवनदान मिले, इसके बाद भी वे 99 रन पर आउट हो गए।

  • भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 150 कैच पूरे किए। अब उनके 44 टेस्ट में 151 कैच और 15 स्टंपिंग हो गई है।
  • जसप्रीत बुमराह SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन गेंदबाज बने। बुमराह के बाद इस सूची में वसीम अकरम 146 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अनिल कुंबले ने 141, इशांत शर्मा ने 130, और मुथैया मुरलीधरन ने 125 विकेट लिए हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी के नाम 123, जहीर खान के 119, कपिल देव के 117 और वकार यूनिस के 113 विकेट हैं।
  • बुमराह ने विदेश में भारत के लिए 5 विकेट हॉल में कपिल देव की बराबरी की जसप्रीत बुमराह सबसे तेज इंडियन पेसर बन गए हैं, जिन्होंने विदेश में 12 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ा। कपिल ने विदेशी पिचों पर खेले 66 टेस्ट मैचों में 12 बार 5 विकेट लिए। बुमराह ने अपने करियर में 14वीं और विदेशी धरती पर 12वीं बार 5 विकेट झटके।

इंग्लिश पारी का 61वां ओवर मोहम्मद सिराज डालने आए। ओवर की तीसरी बॉल की बाद बुमराह ने बॉल को लेकर अंपायर से शिकायत की। अंपायर से गेंद को बॉल चेकर (गेज) में डालकर जांचने को कहा। हालांकि गेंद पास हो गई। इसके बाद ओवर की पांचवीं बॉल पर हैरी ब्रूक ने आगे निकलकर चौका लगा दिया। इसके बाद पंत ने भी गेंद को लेकर दूसरे अंपायर से शिकायत की है। गेंद एक बार फिर गेज टेस्ट में पास हो गई, लेकिन पंत इससे नाराज दिखे। उन्होंने गुस्से में गेंद को दूर फेंक दिया। गेज टेस्ट में बॉल की साइज नापी जाती है।

DRS लेकर आउट होने से बचे जैमी स्मिथ 69वें ओवर में जैमी स्मिथ DRS लेकर आउट होने से बच गए। शार्दूल ठाकुर के ओवर की चौथी स्मिथ के पैड पर लगी। अपील पर फील्ड अंपायार ने उन्हें आउट भी दे दिया, लेकिन जैमी ने DRS की मांग की। रिप्ले से पता चला कि बॉल लेग स्टंप से बाहर जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related