दिल्ली को स्वस्थ और नशा मुक्त बनाने का लें संकल्प : रविन्द्र इंद्राज

Date:

  • समाज कल्याण मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बवाना स्टेडियम में किया योगाभ्यास
  • व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को स्वस्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए करें योग

नई दिल्ली। 21 जून 2025 । समाज कल्याण, एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण, चुनाव एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बवाना स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिल्लीवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहल के अंतर्गत आज संपूर्ण विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। योग न केवल शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है, बल्कि एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य की भावना को भी मजबूत करता है।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि योग स्वस्थ रखने के साथ शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान से बचाता है। नियमित योग करने वाला व्यक्ति दवाइयों और अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहता। साथ ही योग ने भारतीयों को पूरी दुनिया में पहचान और रोजगार दिया है।

रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि योग व्यक्ति को संयमित, अनुशासित और सकारात्मक बनाता है। इससे नशा, अवसाद और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाव होता है। इसलिए पूरी दुनिया ने इसे अपनाया है। उन्होंने नशामुक्त दिल्ली बनाने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि दिल्ली को स्वस्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए नई पीढ़ी की नशे की लत से दूरी, जरूरी है। जन सहयोग और मीडिया के सहयोग से राज्य सरकार इस दिशा में प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related