गिल ने की कोहली और गावस्कर की बराबरी

Date:

नई दिल्ली, तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं। लीड्स में शुभमन गिल बतौर कप्तान पहले मैच में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपना पहला शतक लगाया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे।

  • यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड में पहली पारी में शतक बनाने वाले 5वें भारतीय बने। वे 101 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल को कप्तान बेन स्टोक्स ने बोल्ड किया।
  • भारतीय ओपनर्स ने 39 साल के बाद लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में 50 रन से ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी की। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 91 रन जोड़े।
  • शुभमन गिल कप्तान बनने के बाद पहले मैच में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने हैं। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं।
  • शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे किए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 3000 रन पूरे हुए।

काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे प्लेयर्स भारत-इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और दर्शकों ने मैच शुरू होने से पहले 2 मिनट का मौन रखा। साथ ही सभी प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर भी खेलने उतरे। 12 जून को अहमदाबाद के प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related