एकता कपूर से विवाद के बाद राम कपूर का यू-टर्न

Date:

नई दिल्ली । 20 जून 25। प्रोड्यूसर एकता कपूर से विवाद के बीच अब एक्टर राम कपूर ने उनका आभार जताया है। दरअसल, कुछ समय पहले ही राम कपूर ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं में एकता कपूर ने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर इंटिमेट सीन डलवाए थे, जिससे उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। बयान सामने आने के बाद एकता कपूर ने सरेआम उन्हें अनप्रोफेशनल कहते हुए चुप रहने की नसीहत दी थी। अब राम कपूर ने विवाद पर कहा है कि एकता जो चाहे कह सकती हैं, ये उनका हक है।

हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में राम कपूर ने विवाद पर कहा, ‘वो जो चाहे कह सकती हैं, लेकिन मैं एक शब्द नहीं कहूंगा। क्योंकि आखिर में उन्होंने मुझे वो दिया जो किसी और ने नहीं दिया। उन्होंने मुझ पर तब विश्वास किया, जब किसी और ने नहीं किया। इस चीज के लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। उनके पास हक है कि वो मेरा करियर जब तक है, तब तक जो चाहे कहें।

कैसे शुरू हुआ एकता कपूर-राम कपूर का विवाद

कुछ समय पहले ही सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में राम कपूर ने टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं में किसिंग सीन देने पर बात की थी। उन्होंने कहा है कि एकता कपूर ने खुद वो सीन लिखे थे। राम कपूर ने इस पर एतराज जताते हुए कहा था कि टेलीविजन पर कभी किसिंग सीन नहीं दिखाया गया था, कई जेनरेशन साथ बैठकर उनका शो देखती हैं, ऐसे में किसिंग सीन नहीं करना चाहिए। लेकिन एकता कपूर नहीं मानीं और किसिंग सीन शूट करवाया।

राम कपूर का बयान सामने आने के बाद एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘अनप्रोफेशनल एक्टर, जो मेरे शो के बारे में इंटरव्यू दे रहे हैं उन्हें चुप रहना चाहिए। झूठी जानकारी और गलत कहानियां, सिर्फ तब तक चल सकती हैं जब तक मैं बात न करूं। लेकिन चुप रहने में गरिमा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related