दिल्ली सरकार इस बार कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुयों का विशेष ध्यान रखेगी – आशीष सूद

Date:

  • कांवड़ यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर आशीष सूद ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।

नई दिल्ली।19 जून 25 । दिल्ली के शिक्षा, गृह और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने आज दिल्ली सचिवालय में कांवड़ यात्रा – 2025 की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, बिजली वितरण कंपनियां, ऊर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, फायर विभाग, होम गार्ड्स,शहरी विकास विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के बाद सूद ने बताया की दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में यह निर्णय किया है कि कांवड़ यात्रा में सभी धार्मिक यात्री अपनी धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखें। साथ ही साथ दिल्ली की जनता को किसी प्रकार की बाधा उनके न आए और दिल्ली भी सुचारू रूप से चले यह भी हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।


उन्होंने कहा की इस सरकार के आने के बाद यह हमारा पहला बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें श्रद्धालु बहुत दूर राज्यों से आते हैं। उन्हें दिल्ली में सभी सुविधाएं मिले सरकार इन बात का विशेष ध्यान रखेगी।
सूद ने यह भी कहा कि कावड़ लगाने वाली समितियां को सरकार की ओर से सभी तरह की प्रशासनिक सुविधा एक ही स्थान पर दी जाएगी । उनको यदि किसी विभाग से किसी प्रकार की अनुमति लेनी है तो इसके लिए DM कार्यालय में एकल खिड़की शुरू की जाएगी जिससे वह एक ही जगह से सारी अनुमति ले सके
सूद ने बताया कि कांवड़ यात्रा के समय दिल्ली में प्रवेश करने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सेवा दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करेंगे की कावड़ यात्रियों को उनके तयशुदा मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा न हो । श्रद्धालुओं को साफ सफाई, पेयजल, बिजली की चौबीस घंटे आपूर्ति और ट्रैफिक व्यवस्था जैसी सभी आवश्यक सेवाएं समयबद्ध, समुचित एवं समन्वित रूप से उपलब्ध हो। सूद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कहां की कांवड़ यात्रा के दिनों में बारिश के समय शिविर तथा उसके आस पास की जगह पर बिजली का करंट फैलने तथा बिजली जाने की शिकायतों पर भी ध्यान दें और उनके समुचित समाधान के लिए शीघ्र कदम भी उठाएं।

सूद ने यह भी बताया की बैठक में दिल्ली नगर निगम,शहरी विकास विभाग, ऊर्जा विभाग तथा अन्य विभागों को श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थलों की पहचान कर वहाँ सफाई, शौचालय, पेयजल एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा विभाग को कांवड़ मार्गों और शिविर स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखने के लिए भी कहा गया है।


सूद ने आगे बताया की बैठक में दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए की कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर तथा शिविरों में कानून व्यवस्था की स्तिथि बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए जिससे ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को यह भी कहा कि वह है कावड़ यात्रा के रूट पर संवेदनशील स्थानों पर स्थाई बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी करें ताकि कावड़ यात्री तयशुदा मार्ग पर ही चले और और अन्य व्यक्ति उनके मार्ग में प्रवेश न कर सके।
सूद ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को यह भी कहा की रिहायशी इलाकों के आस पास लगने वाले शिविरों में लाउडस्पीकर से बजने बाले भजनों की समय सीमा का भी ध्यान रखे ताकि लोगों को रात में कोई परेशानी न हो सके। दिल्ली पुलिस श्रद्धालुओं से विनम्रता से अनुरोध करें वह देर रात तक म्यूजिक ना बजाए । श्री सूद ने दिल्ली पुलिस को यह भी कहा की वह दिल्ली की सीमाओं के साथ लगने वाले राज्यों की पुलिस के साथ भी तालमेल कर कावंड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखें
सूद ने दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये की वह कांवड़ शिविरो के आस पास फायर की छोटी गाड़ियों की तैनाती के लिए भी कार्य योजना बनाएं ताकि छोटी गाड़ियां आग लगने की स्थिति में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर किसी भी दुर्घटना को रोक सकें।
सूद ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल और तत्परता के साथ कार्य करें ताकि कांवड़ यात्रा – 2025 शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related