हेंडिग्ले टेस्ट- भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग-11 जारी

Date:

नई दिल्ली । ECB ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 जारी कर दी है। बुधवार को जारी प्लेइंग लिस्ट में ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। वोक्स पिछले साल दिसंबर के बाद कोई टेस्ट मैच खेलेंगे। वहीं, ब्रायडन कार्स होम क्राउड के सामने पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्होंने पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के दौरे में टेस्ट मैच खेला है।

इस मुकाबले के लिए हर्षित राणा को भारतीय टेस्ट टीम को शामिल किया गया है। टीम मैनेजमेंट के हिसाब से राणा की गति और उछाल वाली गेंदबाजी इंग्लिश पिच पर फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग-11 का ऐलान नहीं किया है। यह मुकाबला लीड्स के हेंडिग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर 20 जून से खेला जाएगा। 5 टेस्ट मैच की इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा।

WTC अभियान का आगाज करेंगी टीमें इस मुकाबले के साथ भारत और इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 साइकल में अपने-अपने अभियान का आगाज करेंगी। पिछले हफ्ते साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टाइटल जीता था।

पिछले 18 साल से घर में नहीं हारा इंग्लैंड इंग्लैंड की टीम पिछले 18 साल से भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर अजेय है। भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस समय भारतीय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ थे।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 :

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related