विमेंस वर्ल्डकप 2025 का कार्यक्रम घोषित

Date:

नई दिल्ली, विमेंस वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हाई-प्रोफाइल मैच 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत 12 साल के बाद पहली बार वुमन वर्ल्डकप की मेजबानी करने जा रहा है, जिसका आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा। भारत 2013 के बाद पहली बार वुमन वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।

टूर्नामेंट में खेले जाएंगे 28 लीग मैच

इस टूर्नामेंट में 28 लीग मैच और तीन नॉकआउट मुकाबले पांच स्थानों – बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और कोलंबो में खेले जाएंगे। वहीं, पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में (पाकिस्तान की प्रगति पर निर्भर) और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। फाइनल 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा।

भारत अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगा भारत अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

पाकिस्तान के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका पाकिस्तान के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के अनुसार, पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगी। इनमें बांग्लादेश (2 अक्टूबर), इंग्लैंड (15 अक्टूबर), न्यूजीलैंड (18 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका (21 अक्टूबर) और श्रीलंका (24 अक्टूबर) के खिलाफ मैच शामिल हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इंदौर में खेलेगी अपना पहला मैच मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद वह 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला 22 अक्टूबर को इंदौर में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related