WTC फाइनल जीतने से 69 रन दूर साउथ अफ्रीका

Date:

नई दिल्ली, 27 साल बाद ICC टाइटल जीतने से साउथ अफ्रीका अब महज 69 रन दूर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 213 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया ने टीम को 282 रन का टारगेट दिया है।

लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में शनिवार को चौथे दिन का खेल दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा फिफ्टी और उप कप्तान ऐडन मार्करम सेंचुरी लगा चुके हैं। दोनों अपनी पारियों को आगे बढ़ाएंगे।

बुधवार को साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। कंगारू टीम को 74 रन की बढ़त मिली, टीम ने फिर दूसरी पारी में 218 रन बना दिए। इसलिए साउथ अफ्रीका को 282 रन का टारगेट मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन 144/8 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मिचेल स्टार्क ने फिफ्टी लगा दी। उन्होंने जोश हेजलवुड के साथ 10वें विकेट के लिए 59 रन की पार्टनरशिप की और टीम को 218 रन तक पहुंचा दिया। 282 रन के टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका से ऐडन मार्करम ने शतक लगा दिया। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 218 रन की बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74 रन की बढ़त मिली। गुरुवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 144 रन बना लिए। सुबह 43/4 के स्कोर से खेलने उतरी साउथ अफ्रीका टीम पहली पारी में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। टीम ने बुधवार को मैच के पहले दिन पहली पारी में 212 रन बनाए। साथ ही साउथ अफ्रीका के 4 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया। मिचेल स्टार्क ने 2, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट झटका। साउथ अफ्रीका ने 43/4 के स्कोर के साथ दिन का खेल खत्म किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने शिकायत निवारण सुविधा शिविर का आयोजन किया

नई दिल्ली, 14 जून,  2025 ।  नई दिल्ली नगरपालिका परिष...