WTC फाइनल- ऑस्ट्रेलिया को 218 रन की बढ़त

Date:

नई दिल्ली, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेला जा रहा है। शुक्रवार को मुकाबले के तीसरे दिन का खेल दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया ने 218 रन की बढ़त बना ली है। टीम के दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन हैं।

एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क ने 8वें विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। कैरी 43 रन बनाकर आउट हो गए। स्टार्क आज नाथन लायन के साथ टीम की पारी आगे बढ़ाएंगे। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 212 और साउथ अफ्रीका ने 138 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 74 रन की बढ़त मिली थी।

गुरुवार को मुकाबले के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में महज 138 रन बनाए। डेविड बेडिंघम ने 45 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 6 विकेट लिए।

दूसरे ही दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी। टीम ने 73 रन पर 7 विकेट गंवा दिए। यहां से एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क ने पार्टनरशिप की और टीम को 144 रन तक पहुंचाया। टीम के 2 विकेट और बाकी हैं। लॉर्ड्स स्टेडियम में बुधवार को साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने 212 रन पर 10 विकेट गंवा दिए। ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रन बनाए। कगिसो रबाडा को 5 विकेट मिले। साउथ अफ्रीका ने भी अपनी पारी शुरू कर दी, लेकिन 43 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related