इजराइल के ईरान पर हमले से 700 अंक गिरा सेंसेक्स

Date:

नई दिल्ली, 13 जून 25 । इजराइल के ईरान पर हमले के बाद आज यानी 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक या 0.80% गिरकर 81,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक या 0.80% की गिरावट है। ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सभी में गिरावट है। बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटो और IT शेयर ज्यादा गिरे हैं। कल के एअर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी टूटे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का शेयर 4% नीचे है। स्पाइसजेट करीब 3% टूटा है। वहीं एअर इंडिया को ऑपरेट करने वाले टाटा ग्रुप के सभी शेयर नीचे हैं।

बाजार में गिरावट के 2 बड़े कारण

  • इजराइल ने ईरान पर हमला किया है। ये बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण है। जब भी दो बड़े देशों के बीच युद्ध या तनाव बढ़ता है, तो निवेशक घबरा जाते हैं और शेयर बाजार से पैसे निकालने लगते हैं। इस बार इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों और मिलिट्री साइट्स पर हमला किया, जिससे डर है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध और बढ़ सकता है।
  • हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतें 10% से ज्यादा बढ़ गईं, क्योंकि मिडिल ईस्ट से ही दुनिया का ज्यादातर तेल आता है। अगर वहां सप्लाई रुकती है तो तेल और महंगा हो सकता है। भारत जैसे देशों के लिए यह और भी चिंता की बात है, क्योंकि हमें ज्यादातर तेल बाहर से खरीदना पड़ता है। इससे महंगाई फिर बढ़ सकती है।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 507 अंक (1.33%) गिरकर 37,665 पर और कोरिया का कोस्पी 31 अंक नीचे 2,888 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 171 अंक (0.72%) गिरकर 23,863 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 24 अंक गिरकर 3,378 पर कारोबार कर रहा है।
  • 12 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.24% चढ़कर 42,967 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.24% चढ़कर 19,662 पर और S&P 500 0.38% अंक की तेजी के बंद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related