सोना ₹929 बढ़कर ₹97,164 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

Date:

नई दिल्ली, 12 जून, 2025 । सोने-चांदी के दाम में आज यानी 12 जून को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना ₹929 बढ़कर ₹97,164 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹96,235 प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं चांदी की कीमत ₹454 बढ़कर ₹1,05,948 किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,05,494 प्रति किलो पर थी। वहीं 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का और सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,430 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,150
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,000
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,000
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,000
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,330 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,050

इस साल अब तक ₹21,002 महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,002 रुपए बढ़कर 97,164 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,931 रुपए बढ़कर 1,05,948 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल 1 लाख 3 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। हालांकि, आगे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार हैं। इससे चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ेगी। इससे चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related