मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Date:

मणिपुर । 11 जून 25 । मणिपुर में 9 जून को हुए प्रदर्शन में सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक मैतेई ग्रुप के एक सदस्य बोइनाओ पंगेइजम (39 साल) को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। वह अरम्बाई टेंगोल (AT) का सदस्य है।

बोइनाओ समेत कुछ अन्य प्रदर्शनकारी इम्फाल पश्चिम जिले में सड़क जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाकर भागे थे। मजिस्ट्रेट ने उसे आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा है। इसके अलावा इम्फाल पूर्वी जिले में हिंसा के आरोप में 19 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

मैतेई नेता अशेम कनन सिंह की 7 जून को को गिरफ्तारी के बाद राज्य में हिंसा भड़क गई थी। इंफाल के कई इलाकों में गाड़ियां जला दी गईं, सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर भी जलाए थे। पुलिस से झड़प के अलावा प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाने की भी कोशिश की थी।

3 मई, 2023 को कुकी-मैतेई के बीच जातीय हिंसा में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 1500 से ज्यादा घायल हुए। 70 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। हिंसा मामलों में 6 हजार से ज्यादा FIR दर्ज हुई हैं।

अरम्बाई टेंगोल नेता की रिहाई के लिए प्रदर्शन जारी

मैतेई नेता अशेम कनन सिंह को CBI ने गिरफ्तार किया था। वह मणिपुर पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल था। आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की वजह से मार्च में उसे सस्पेंड कर दिया गया था। वह AT का सदस्य था और पुलिस में रहते बॉर्डर पार हथियारों की तस्करी करता था।

बंदूक तस्करी में पहली बार कनन 2020 में सस्पेंड हुआ था। 27 फरवरी, 2024 को उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। 3 मार्च, 2025 को सस्पेंड किया गया था। कनन एडिशनल एसपी अमित के घर हमले का भी मुख्य आरोपी है। अमित का अपहरण कर उनके साथ मारपीट की गई थी।

CBI ने कई महीनों की जांच के बाद ठोस सबूतों के आधार पर 7 जून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही कनन और चार अन्य की रिहाई की मांग को लेकर मणिपुर में अभी भी प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके चलते इंफाल घाटी के कई जिलों में सुरक्षा बलों के साथ झड़पें भी हुई हैं।

कांग्रेस बोली, कश्मीर-मणिपुर में शांति का दावा निराधार कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति स्थापित करने के दावे को अजीब बताया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- शाह के दावे बेतुके और निराधार हैं। ये उनकी विफलताओं से ध्यान हटाने की कोशिश हैं।

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर अमित शाह ने 9 जून को X पोस्ट में लिखा था- जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में शांति स्थापित हुई है। भारत अब आतंकियों के घर में घुसकर जवाब देता है। यह भारत की बदलती तस्वीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related