नई दिल्ली। 4 जून 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा आज सांय कामनी ओडिटोरियम में आयोजित यमुनोत्सव 2025 एक शाम यमुना के नाम कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर पर भाजपा की नवनिर्वाचित दिल्ली सरकार द्वारा यमुना सफाई के लिए किये जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। इसी के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने यमुना संसद के सदस्यों खासकर वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर तिवारी द्वारा एक यमुना भिक्षुक के रूप में यमुना सफाई के लिए जन जागरण अभियान चलाने की प्रशंसा की और उनको साधुवाद दिया।
सचदेवा ने कहा की जहां सरकार यमुना की सफाई एवं जल भंडारण बढ़ाने के लिए समयबद्ध योजना चला रही है वहीं यमुना के जो घाट विकसित होते जायें उनकी सफाई रखने में सामाजिक संस्थाओं का महत्पूर्ण योगदान रहने वाला है और इसके लिए उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों को आव्हान किया।
यमुना संसद एवं दिल्ली सरकार के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजकुमार भाटिया एवं प्रसिद्ध समाज सेवी जगमोहन गोटेवाले एवं प्रदीप गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।