जनसहयोग और मीडिया के सहयोग से नशा मुक्त अभियान के प्रयास किए जाएंगे – रविन्द्र इंद्राराज सिंह

Date:

  • अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर होने वाले आयोजनों की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
  • राज्य स्तरीय भव्य आयोजन, ऑडियो-विजुअल माध्यमों के प्रसारण

नई दिल्ली। 2 जून 2025 । समाज कल्याण, एससी/एसटी कल्याण, चुनाव एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ जून माह में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के परिपेक्ष में लगातार चलने वाले जागरूकता कार्यक्रमों और नशा मुक्ति अभियान की प्रगति को लेकर सोमवार को समीक्षा बैठक की। रविन्द्र इन्द्राज ने राज्य स्तरीय भव्य आयोजन, ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए जागरूकता बढ़ाने और जिले स्तर पर कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर निर्देश दिए।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनसहयोग और मीडिया के सहयोग से नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने में व्यापक प्रयास किए जाएंगे। एफएम चैनलों में जिंगल, रणनीतिक जगहों पर ऑडियो-विजुअल माध्यमों के प्रसारण और दिल्ली के चयनित 64 हॉट स्पॉट पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन होगा। सिनेमा घरों में भी जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इसकी तैयारी जल्द पूरी कर ली जाएगी। अभियान में एनएसएस और एनसीसी के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण कार्यालयों और जिला शिक्षा कार्यालयों के सहयोग से स्कूलों और कॉलेजों में पोस्टर, पैम्फलेट और पुस्तिकाओं का वितरण किए जाने की योजना है। जिलों में अवेयरनेस रन आयोजित होंगे।
समाज कल्याण मंत्री ने निर्देश दिए कि 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर सभी जिला समाज कल्याण कार्यालय के जरिए जागरूकता दिवस मनाया जाए। नशे की गिरफ्त में फंसे लोगों को स्किल सिखाने और उनके पुनर्वास में मदद करें, ताकि वो स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। बैठक में अन्य संबंधित विभागों से समन्वय कर दिल्ली को नशा मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related