नई दिल्ली। 31 मई, 2025। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की फेल डिप्लोमैसी और कमजोर विदेश नीति की वजह से भारत की छवि को नुकसान हुआ।
उन्होंने कहा, ‘कोई देश पाकिस्तान को आतंकी देश नहीं कह रहा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी किसी ने भी आपके समर्थन में बयान नहीं दिया। यहां तक कि रूस ने भी पाकिस्तान के साथ पुरानी स्टील मिल दोबारा शुरू करने के लिए MoU साइन किया है। अब इससे पाकिस्तान को रूस से 2.6 अरब डॉलर (21,660 करोड़ रुपए) मिलेंगे।
कॉंग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार से पूछे 4 सवाल इससे पहले 26 मई को कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश को अब तक ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब नहीं मिले। PM मोदी इन अहम सवालों के जवाब देने के बजाय फिल्मी डायलॉगबाजी कर रहे हैं।
PM मोदी बोले- कोई सबूत न मांगे, इसलिए ऑपरेशन का वीडियो रिकॉर्ड किया कांग्रेस के आरोपों के बीच गुजरात की एक रैली में PM मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर का कोई सबूत न मांगे, इसलिए कैमरे पर रिकॉर्ड किया। जिन आतंकियों को मारा गया, उन्हें पाकिस्तान में सैन्य सम्मान दिए गए, जो दिखाता है कि पाकिस्तान सीधे इसमें शामिल था।
ऑपरेशन सिंदूर पर अब तक कॉंग्रेस ने क्या-क्या कहा?
- 26 मई: कांग्रेस बोली, देश की विदेश नीति ट्रोल्स तय कर रहे हैं। वे कभी इस्लामाबाद तो कभी कराची में हमला और कब्जा करवा देते हैं। मोदी सरकार को ट्रोल्स चला रहे हैं। कांग्रेस और अन्य पार्टी के सांसद विदेशों में भारत का पक्ष अच्छे से रहे हैं, लेकिन इनके भाजपा सांसद यहां जहरीला बयान दे रहे हैं।
- 23 मई: राहुल ने भी विदेश मंत्री जयशंकर से 3 सवाल किए थे। पहला, भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ा गया है। दूसरा, पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया। और तीसरा, ट्रम्प से भारत और पाकिस्तान के बीच ‘मध्यस्थता’ करने के लिए किसने कहा।
- 22 मई: राहुल ने PM मोदी से 3 सवाल पूछे थे। पहला, आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया। दूसरा, ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी। और तीसरा, आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है।
- 22 मई: जयराम रमेश बोले- पीएम के खोखले फिल्मी डायलॉग। जबकि उन्हें गंभीर सवालों के जवाब देना चाहिए। पहलगाम के क्रूर हत्यारे अभी भी क्यों खुले घूम रहे हैं। पीएम मोदी ने किसी भी सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता क्यों नहीं की और विपक्षी दलों को विश्वास में क्यों नहीं लिया।
कांग्रेस नेता थरूर बोले- हमने सेल्फ डिफेंस में कार्रवाई की ऑल-पार्टी डेलीगेशन में कोलंबिया गए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, कोलंबिया ने जो पाकिस्तान में मारे गए लोगों के लिए संवेदना जताई, वह दुखद है। हमलावर और आत्मरक्षा करने वालों को एक बराबर नहीं कहा जा सकता। भारत ने 22 अप्रैल के पाहलगाम आतंकी हमले के बाद आत्मरक्षा में कार्रवाई की।