रेखा सरकार 100 दिन की अल्प अवधी में एक साकारात्मक सरकार की छवि बनाने में कामयाब हुई है – वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

  • भाजपा सरकार प्रो एक्टिव सरकार है जो दिल्ली वालों की हर समस्या पर पहल लेकर काम कर रही है I

नई दिल्ली 29 मई 25 । भाजपा सरकार प्रो एक्टिव सरकार है जो दिल्ली वालों की हर समस्या पर पहल लेकर काम कर रही है I

नई दिल्ली 29 मई 25 I दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक पत्रकार सम्मेलन मे कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के 10 साल के कुशासन के बाद जनता ने फरवरी 2025 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली के विकास एवं रखरखाव का दायित्व सौंपा।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कल दिल्ली में वर्तमान भाजपा सरकार 100 दिन का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। 10 वर्ष के कुशासन के बाद सत्ता में आई सरकार के काम को आंकने के लिए 100 दिन बहुत कम हैं पर यह हर्ष का विषय है की भाजपा सरकार इस अल्प अवधी में एक साकारात्मक सरकार की छवि बनाने में कामयाब हुई है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की रेखा गुप्ता सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है की जहां अरविंद केजरीवाल अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए केन्द्र सरकार, भाजपा एवं अधिकारियों पर दोषारोपण की नकारात्मक राजनीति करते थे वहीं भाजपा की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार प्रो एक्टिव सरकार है जो दिल्ली वालों की हर समस्या पर पहल लेकर काम कर रही है और इसका काम ही इसकी पहचान बन रहा है।

सचदेवा ने कहा है कल दिल्ली सरकार अपनी 100 दिन की उपलब्धियों को रखते हुए भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत करेगी पर आम आदमी के दृष्टिकोण से देखें तो रेखा गुप्ता की सरकार के कुछ मुख्य सफलता बिंदु हैं :

1. आयुष्मान भारत कार्ड जारी कर बुजुर्गों को 10 लाख का हेल्थ कवर देना।

2. दिल्ली को 1 लाख करोड़ का मेगा विकास बजट देना।

3. यमुना सफाई पर कटिबद्धता से काम शुरू करते हुए यमुना में गिरने वाले नालों पर एस.टी.पी. लगाने का बजट आवंटन करना।

4. केजरीवाल सरकार चरमराई डी.टी.सी. सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था छोड़ कर गई उसे संभालते हुए 400 देवी योजना बसे चला कर स्थिती समभाली।

5. दिल्ली जलबोर्ड के टैंकरों में जी.पी.एस. लगा कर जहां झुग्गी क्लस्टर आदि की जल व्यवस्था सुधारी तो वहीं समर एक्शन प्लान ला कर पूरी दिल्ली की जल सप्लाई में भी सुधार लाया है।

6. सरकार ने आयुष्मान अरयोग्य मंदिरों का विकास शुरू कर दिया है जहां लोगों को दवा के साथ सभी स्वास्थ्य जांच एवं एक्स रे की सुविधा मिलेगी।

7. दिल्ली वालों को सड़कों पर परिवर्तन साफ दिख रहा है – लगभग 10 साल बाद नालों की, सीवरों का मेगा सफाई अभियान चल रहा है। दिल्ली नगर निगम की सड़क सफाई में भी सुधार दिख रहा है।

8. महिला सम्मान राशि पर नीतिगत निर्णय हो गया है, बजट भी आवंटित हुआ है, कमेटी काम कर रही है और शीघ्र इस पर कार्य योजना सामने आयेगी।

9. सरकार द्वारा लाये दिल्ली शिक्षा एक्ट से अभिवावकों की उम्मीद बढ़ी है।

10. केजरीवाल सरकार में जहां मंत्री केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखते थे वहीं भाजपा सरकार के मंत्री मंत्रालय एवं सड़क पर समस्याओं से जूझते मिलते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

IP University’s Admission Guidance Session Sees Overwhelming Response

New Delhi, 31 May 25 । The Admission Guidance Session...

जस्टिस वर्मा कैश मामला, परिवार ही स्टोररूम इस्तेमाल करता था

नई दिल्ली। 31 मई, 2025। दिल्ली हाईकोर्ट के तत्कालीन...

जल्द ही UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

नई दिल्ली । 31 मई, 2025 । केंद्र सरकार...