पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया

Date:

नई दिल्ली , IPL-18 के क्वालीफायर-1 में गुरुवार को पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया। बेंगलुरु के विकेटकीपर जितेश शर्मा ने जंप करके एक हाथ से कैच लपका। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने सिक्स लगाकर मैच जिताया और टीम को 9 साल बाद फाइनल में पहुंचा दिया।

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 101 रन पर सिमट गई। जवाब में बेंगलुरु के फिल सॉल्ट की फिफ्टी की बदौलत टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

  • IPL प्लेऑफ के इतिहास में अब तक केवल एक बार ऐसा हुआ है जब 140 से कम का स्कोर डिफेंड किया गया हो। यह कारनामा मुंबई इंडियंस ने किया था, जब उन्होंने 2017 के फाइनल में 129/8 का स्कोर बचाया था।
  • पंजाब किंग्स ने IPL इतिहास में अपना चौथा सबसे छोटा टोटल बनाया। टीम 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ 73 रन पर सिमट गई थी।
  • पंजाब ने IPL प्लेऑफ में सबसे कम ओवर में आउट होने वाली टीम बनी। PBKS आज (14.1 ओवर) में ऑलआउट हो गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम था, जो 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16.1 ओवर में सिमट गई थी।
  • पंजाब किंग्स के लिए एक ही सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब प्रभसिमरन सिंह ने अपना नाम शामिल कर लिया है। शॉन मार्श ने यह कारनामा दो बार किया, पहली बार 2008 में जब उन्होंने ऑरेंज कैप जीती थी, और फिर 2011 में। ग्लेन मैक्सवेल ने 2014 में ऐसा किया था। इसके बाद केएल राहुल ने लगातार चार सीजन (2018, 2019, 2020, 2021) में 500 से अधिक रन बनाए। 2025 में प्रभसिमरन के अलावा पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर भी ऐसा कर चुके हैं।
  • IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बैटर्स में फिल सॉल्ट जॉइंट सेकेंड पोजीशन पर आ गए हैं। ट्रैविस हेड और फिल सॉल्ट ने 575 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। इस सूची में सबसे ऊपर हैं आंद्रे रसेल, जिन्होंने सिर्फ 545 गेंदों में 1000 रन पूरे किए।
  • यह चौथी बार है जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम ने 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था। दिलचस्प बात यह है कि 2011 से शुरू हुए मौजूदा प्लेऑफ सिस्टम में अब तक 14 सीजन खेले जा चुके हैं, जिनमें से 11 बार वह टीम चैंपियन बनी है जिसने क्वालिफायर 1 जीता था। इसमें पिछले लगातार सात सीजन (2018 से 2024) भी शामिल हैं, जहां क्वालिफायर 1 जीतने वाली टीम ने अंत में ट्रॉफी उठाई है।

पंजाब ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया पंजाब किंग्स ने IPL प्लेऑफ का तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया। टीम 101 रन पर ऑलआउट हो गईं। 2011 से शुरू हुए प्लेऑफ फॉर्मेट में यह जॉइंट लोएस्ट स्कोर है। उनसे पहले 2023 में लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ 101 रन ही बनाए थे।

वैसे 2008 से प्लेऑफ के इतिहास की बात करें तो डेक्कन चार्जर्स का नाम सबसे ऊपर आता है, जो 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ तीसरे स्थान के प्लेऑफ में सिर्फ 82 रन पर सिमट गई थी। इसी टीम ने 2008 के सेमीफाइनल में भी खराब प्रदर्शन किया था, जब वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई वानखेड़े में सिर्फ 87 रन ही बना सकी थीं।

इसके अलावा, डेक्कन चार्जर्स ने 2010 के सेमीफाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 104 रन बनाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

देश में कोरोना से 20 की मौत, 3207 एक्टिव केस

नई दिल्ली । 30 मई, 2025 । देशभर में...

कांग्रेस बोली- केंद्र की विदेश नीति नाकाम

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल...