विराट ने IPL में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाई

Date:

नई दिल्ली, लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रिकार्ड्स का दिन बेंगलुरु और विराट कोहली के नाम रहा। RCB ने IPL का तीसरा और अपना हाईएस्ट रन चेज किया। विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने बेंगलुरु से अपने 9 हजार रन भी पूरे किए। ऋषभ पंत लखनऊ से सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर बने।

IPL के 70वें मैच में लखनऊ ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 227 रन बनाए। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। जवाब में बेंगलुरु ने 228 रन का टारगेट 18.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

  • लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वालों की सूची में मिचेल मार्श सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक 7 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। उनके बाद 2022 में केएल राहुल का प्रदर्शन रहा, जिन्होंने 6 बार अर्धशतक या उससे अधिक का स्कोर बनाया था। 2025 के ही सीजन में ऐडन मार्करम ने भी 5 बार 50+ स्कोर बनाए।
  • IPL इतिहास में 600+ रन एक सीजन में सबसे ज्यादा बार बनाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 5 बार हासिल की है, 2013, 2016, 2023, 2024 और 2025 में। उनके बाद केएल राहुल हैं, जिन्होंने 4 बार (2018, 2020, 2021, 2022) में 600+ रन बनाए हैं। क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर ने यह कारनामा 3-3 बार किया है।
  • IPL इतिहास में सफल रन चेज के दौरान नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर बनाने वालों की सूची में जितेश शर्मा का नाम अब सबसे ऊपर है। उन्होंने कल 33 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए । उनके बाद इस सूची में एमएस धोनी का 2018 में आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु में बनाया गया नाबाद 70 रन (34 गेंदों में) आता है।
  • जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल के बीच हुई नाबाद 107 रन की साझेदारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए किसी रन चेज में 5वें विकेट या उससे नीचे की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। इस रिकॉर्ड ने 2016 के क्वालिफायर-1 में एबी डिविलियर्स और इकबाल अब्दुल्ला के बीच गुजरात लायंस के खिलाफ हुई 91 रनों की नाबाद साझेदारी को पीछे छोड़ा

  • IPL के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा अवे (बाहर) जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अब RCB के नाम हो गया है। उन्होंने इस सीजन में अपने सभी 7 में से 7 अवे मैच जीते।इससे पहले दो टीमें, कोलकाता नाइट राइडर्स (2012) और मुंबई इंडियंस (2012) 8 में से 7 अवे मैच जीत चुकी हैं।

RCB ने IPL का तीसरा और अपना हाईएस्ट रन चेज किया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। इकाना स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ RCB ने मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। अब टीम 29 मई को पंजाब किंग्स के साथ क्वालिफयर-1 खेलेगी। बेंगलुरु ने IPL में अपना सबसे बड़ा टारगेट भी चेज किया है। इससे पहले 2010 पंजाब किंग्स के खिलाफ 204 रन का टारगेट हासिल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हेरा फेरी 3 विवाद पर जॉनी लीवर ने दिया रिएक्शन

नई दिल्ली  30 मई – कॉमेडियन जॉनी लीवर ने परेश रावल के...

अरशद वारसी, उनकी पत्नी शेयर मार्केट से बैन

नई दिल्ली  30 मई –  सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ...

फिलिस्तीनी राजदूत UN में गाजा के हालात बताते हुए रोए

गाजा 30 मई – फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर गुरुवार को UN...

SC का आदेश- NEET PG एग्जाम एक शिफ्ट में हो

नई दिल्ली , NEET PG परीक्षा एक ही शिफ्ट...