सेंसेक्स 624 अंक गिरकर 81,551 पर बंद हुआ

Date:

  नई दिल्ली 27 मई – हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 27 मई को सेंसेक्स 624.82 अंक गिरकर 81,551.63 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 174.95 अंक की गिरावट रही, ये 24,826.20 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 में तेजी और 25 में गिरावट रही। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सबसे ज्यादा 2.21% गिरा है। ITC, टाटा मोटर्स, NTPC सहित कुल 10 शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। इंडसइंड बैंक में 2.6% की तेजी है।

निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट जबकि 10 में तेजी रही। NSE के ऑटो, IT और FMCG इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट रही। फार्मा, रियल्टी और PSU बैंक सेक्टर में मामूली तेजी रही।

हाई वैल्यूएशन के चलते हो रही सेलिंग

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार अभी कॉन्सोलिडेशन फेज में एंट्री कर सकता है। हाई वैल्यूएशन पर सेलिंग को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं किसी भी गिरावट पर खरीदारी की संभावना भी है, क्योंकि म्यूचुअल फंड के पास पर्याप्त नकदी है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 192 अंक बढ़कर 37,724 और कोरिया का कोस्पी 7 अंक गिरकर 2,637 के स्तर पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 100 अंक की तेजी के साथ 23,381 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 6 अंक नीचे 3,340 के स्तर पर बंद हुआ।
  • 23 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 256 अंक गिरकर 41,603 पर, नैस्डेक कंपोजिट 188 अंक (1%) नीचे 18,737 पर और S&P 500 भी 39 अंक (0.67%) गिरकर 5,802 पर बंद हुआ था।

26 मई को घरेलू निवेशकों ने 1,746 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 26 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 135.98 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,745.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  • मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 12,327.59 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 36,243.28 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।

‘द लीला’ होटल्स का IPO का आज दूसरा दिन

भारतीय लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का IPO आज यानी 26 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 28 मई 2025 तक बोली लगा सकते हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी 3,500 रुपए जुटाना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोनू सूद के खिलाफ लिया जा सकता है लीगल एक्शन

  नई दिल्ली 27 मई - सोनू निगम एक वीडियो...

5वीं पीढ़ी के स्वदेशी लड़ाकू विमान के मॉडल को मंजूरी

  नई दिल्ली 27 मई -भारत में बनने वाले 5वीं पीढ़ी...

दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 9वां टेस्ट कल

  नई दिल्ली 27 मई - दुनिया के सबसे ताकतवर...

पाकिस्तान बोला- पीएम मोदी का बयान नफरत फैलाने वाला

 इस्लामाबाद 26 मई - पाकिस्तान ने भारत के प्रधानमंत्री...