आईपीएल 2025: आज लखनऊ में RCB बनाम SRH का मुकाबला

Date:

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 65वें मुकाबले में आज रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम (इकाना) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पहले यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया। इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी।

RCB के लिए क्‍वालिफायर-1 के लिहाज से ये मैच बेहद महत्‍वपूर्ण है। वहीं, SRH प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार भिड़ेंगी।

मैच डिटेल्स, 65वां मैच RCB Vs SRH तारीख- 23 मई स्टेडियम- इकाना स्टेडियम, लखनऊ टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

हेड टु हेड में आगे हैदराबाद IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए। 11 में RCB और 13 में SRH को जीत मिली। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी।

कोहली RCB के टॉप स्कोरर RCB से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जोश हेजलवुड 18 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज हैं। वे इंजरी के कारण चेन्नई के खिलाफ मैच नहीं खेल सके। अगर हेजलवुड आज खेले तो 3 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बन सकते हैं। हेजलवुड इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अभिषेक शर्मा SRH के टॉप स्कोरर प्लेऑफ से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन कोई भी बैटर 400 रन नहीं बना सका। अभिषेक शर्मा 373 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने टीम से सबसे ज्यादा 15 विकेट लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related