नई दिल्ली,20 मई । सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹727 गिरकर ₹93,058 पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹93,785 प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, चांदी का भाव ₹801 कम होकर ₹94,954 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,755 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,170 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,020 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,020 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,020 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,070 रुपए है।
इस साल अब तक 16,896 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 16,896 रुपए बढ़कर 93,058 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 8,937 रुपए बढ़कर 94,954 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
हर गिरावट में सोने में थोड़ा-थोड़ा निवेश एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश की योजना बना रहे हैं तो हर गिरावट में सोने में थोड़ा-थोड़ा निवेश करना सही रणनीति हो सकता है। अभी इसके एक साथ बड़े निवेश ये बचना चाहिए।