सिक्किम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परम्पराएं देश के लिए गौरव का विषय– रेखा गुप्ता

Date:

  • सिक्किम दिवस समारोह का भव्य आयोजन

नई दिल्ली । 16 मई,25 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवसों को उत्साहपूर्वक और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की श्रृंखला को आगे बढ़ाने के क्रम में आज दिल्ली सचिवालय में सिक्किम दिवस के अवसर पर कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिक्किम राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर, जीवंत परम्पराएं एवं ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करना था। साहित्य कला परिषद से जुड़े लगभग 20 कलाकारों ने सिक्किम के लोकनृत्य, लोक संगीत और पारंपरिक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस कार्यक्रम ने सिक्किम की विविध सांस्कृतिक छवियों को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली में सिक्किम के नागरिक बड़ी संख्या में निवास करते हैं, जो अपनी मेहनत, समर्पण और कर्मठता से न केवल अपने राज्य बल्कि पूरे देश की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। सिक्किम न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि वहाँ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शांतिप्रिय जीवनशैली और विकास के प्रति समर्पण ने पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम की है। दिल्ली सरकार ने ये निर्णय लिया है कि प्रत्येक राज्य के स्थापना दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। इस विशेष दिन पर, मैं सिक्किमवासियों की खुशहाली, स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करती हूं।”

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “सिक्किम न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी भारत का प्रमुख राज्य है।दिल्ली और सिक्किम के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक सहयोग लगातार सशक्त हो रहा है और आने वाले वर्षों में यह साझेदारी और प्रगाढ़ होगी। इस राज्य की समृद्ध विरासत, प्रेरणादायक परंपराएं और ऐतिहासिक योगदान देश के लिए गर्व की बात है। मैं इस शुभ अवसर पर सिक्किम के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

सिक्किम के पारंपरिक लोकनृत्य “तमांग” की प्रस्तुति ने सचिवालय में मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तमांग समुदाय का यह समूह नृत्य जोरदार पैर की थाप और विस्तृत ध्वनि तथा डंफू वाद्य के प्रदर्शन के साथ खुशी के अवसर पर किया जाता है। यह नृत्य समुदाय की शक्ति और जीवंतता को उजागर करता है। इसके साथ ही खम्पा, लायन डांस और मास्क नृत्य पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला एवं पुरुष कलाकारों ने जब प्रस्तुत किए, तो सचिवालय परिसर में उत्साह और उमंग का अनूठा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में सचिवालय के कर्मचारी भी सहभागिता करते हुए नजर आए।

इस अवसर पर सिक्किम राज्य की कलात्मक परंपराओं, कारीगरी और सांस्कृतिक प्रतीकों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने दर्शकों को सिक्किम की कलात्मक प्रतिभा और सांस्कृतिक समृद्धि से रूबरू कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related