मुंबई , 30 अप्रैल — मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर के रूप में बिहार से संबंध रखने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गई है, और इसके साथ ही देवेन भारती देश की सबसे बड़ी महानगरीय पुलिस बल की कमान संभालने वाले पहले बिहार मूल के अधिकारी बन गए हैं।
देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले वे महाराष्ट्र एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) के प्रमुख, मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर (क्राइम) और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उनके नेतृत्व में मुंबई पुलिस ने कई बड़े अपराध मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।
मुंबई जैसी संवेदनशील और जटिल शहर की कानून-व्यवस्था की ज़िम्मेदारी संभालना किसी भी पुलिस अधिकारी के लिए बड़ी चुनौती मानी जाती है। देवेन भारती की सख्त कार्यशैली, खुफिया नेटवर्क पर पकड़ और त्वरित कार्रवाई के लिए उन्हें जाना जाता है।
उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब शहर में साइबर क्राइम, संगठित अपराध और ड्रग्स जैसे मामलों में तेजी देखी जा रही है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि देवेन भारती की रणनीतिक सोच और अनुभव से शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
बिहार के लोगों के लिए यह एक गौरव का क्षण है, क्योंकि राज्य के एक होनहार अधिकारी को देश की आर्थिक राजधानी की कानून-व्यवस्था की ज़िम्मेदारी मिली है।