साल के आखिरी दिन सोने-चांदी में गिरावट

Date:

नई दिल्ली,31 दिसंबर। साल के आखिरी दिन यानी आज, 31 दिसंबर को सोने-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 159 रुपए घटकर 76,045 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,194 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

चांदी का भाव भी आज 1,495 रुपए कम होकर 85,680 रुपए पर आ गया है। इससे पहले चांदी 87,175 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,710 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,560 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,560 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,560 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,610 रुपए है।

ब्याज दरों में कटौती से सोने पर दबाव करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, हाल ही में अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है। इस कटौती से सोने-चांदी पर यह लगातार दबाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते आज भी इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

हालांकि, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल यानी 2025 में सोना 82 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मीडिया को जनता के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए- कुलपति राजाराव

* राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए * इफ्लू कुलपति राजाराव का...

मीडिया को जनता के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए- कुलपति राजाराव

नई दिल्ली,। 13 जून। 2025 । आईपी यूनिवर्सिटी के...

साउथ एक्ट्रेस मालविका ने मुंबई को बताया असुरक्षित

मुंबई , 16 जून, 2025 , साउथ एक्ट्रेस मालविका...

अमेरिका में नो किंग्स रैली, गोलीबारी में 1 की मौत

वाशिंगटन , 16 जून, 2025, अमेरिका के साल्ट लेक सिटी...